पांच करोड़ रुपये वाला iPhone 14 Pro Max, आखिर ऐसा क्या है इसमें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 07 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

बता दें कि iPhone 14 Pro Max को मूल रूप से भारत में पिछली साल सितंबर में 1,39,900 रुपये में लॉन्च किया गया था और यह वर्तमान में रियायती कीमत 1,27,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
This iPhone 14 Pro Max model is worth Rs 5 crore Here is why
iPhone 14 Pro Max - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एपल का आईफोन 14 प्रो मैक्स अब तक का सबसे महंगा फोन है, जिसकी भारत में कीमत 1,39,999 रुपये है। हालांकि, कैवियार द्वारा कस्टमाइज iPhone 14 प्रो मैक्स मॉडल के डायमंड स्नोफ्लेक वेरियंट की कीमत करोड़ों में है। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इस वेरियंट की कीमत 6.16 लाख डॉलर यानी लगभग 5 करोड़ रुपये है। यह लेम्बोर्गिनी हुराकन ईवो सुपर कार की कीमत से भी ज्यादा है, जो वर्तमान में भारत में 3.7 करोड़ रुपये में उपलब्ध है। यह स्नोफ्लेक वर्जन ब्रिटिश आभूषण ब्रांड ग्रैफ के कोलाब्रेशन से तैयार किया गया है और ऐसे केवल तीन एक्सक्लूसिव डिवाइस ही उपलब्ध हैं।

    डायमंड स्नोफ्लेक आईफोन 14 प्रो मैक्स मॉडल की सबसे खास विशेषता बैकप्लेट पर चिपका हुआ इसका बड़ा पेंडेंट है। यह पेंडेंट प्लैटिनम के साथ-साथ सफेद सोने से तैयार किया गया है, और इसमें गोल और मार्कीज-कट हीरे का संग्रह है।

    विज्ञापन

    इस पेंडेंट की कीमत अकेले 75,000 डॉलर (करीब 62 लाख रुपये) है। इसके अलावा इसमें 18k सफेद सोने की बैकप्लेट भी है जो 570 हीरों की अरेंजमेंट को शोकेस करती है, जो एक दिलचस्प पैटर्न बनाती है। यानी फोन की 5 करोड़ रुपये कीमत उसके बैकप्लेट पर हीरे जड़ित कोटिंग के कारण है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें