यह डिवाइस बताएगी कहीं आपका गैस चूल्हा खुला तो नहीं है

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Nov 2017 01:33 PM IST
This device tells you if you forgot to turn the stove off
Wallflower stove monitor

    अगर आप भी घर से निकलने से पहले 5 बार गैस का चूल्हा या स्टोव चेक करते हैं तो अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपकी इस समस्या का समाधान एक डिवाइस ने कर दिया है।

    इस डिवाइस का नाम Wallflower स्टोव मोनिटर है जो इंटरनेट ऑफ तकनीक से लैस है।

    इस डिवाइस को स्टोव में प्लगइन कर देने पर यह एक ऐप के जरिए आपके स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन भेजता है कि आपका गैस चूल्हा या स्टोव खुला है या नहीं। इसके अलावा यह ऐप यह भी बताएगा कब और कितने बजे आपका स्टोव ऑन हुआ और कितने बजे ऑफ।

    ये भी पढ़ें ः 148 रुपये के रिचार्ज पर 75रु. का कैशबैक, अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग

    वॉलफ्लावर नाम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह डिवाइस आपके कुकिंग बिहेवियर को ट्रैक करता है और स्टोव ऑन होने पर डिवाइस आवाज करती है ताथ फोन पर ऐप के जरिए नोटिफिकेशन भेजती है।

    इस डिवाइस में अच्छी बात यह है कि आप ऐप के जरिए मल्टिपल यूजर्स को डिवाइस से जोड़ सकते हैं। ऐसे में आपके साथ-साथ अन्य लोगों के फोन पर भी नोटिफिकेशन जाएगी। इस खास डिवाइस की कीमत $129 यानी करीब 8,390 रुपये है, हालांकि यह डिवाइस फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें