नई लॉन्चिंग: नोकिया ने एक साथ लॉन्च किए छह स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत करीब 7000 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Apr 2021 09:15 AM IST
सार

Nokia G20 की शुरुआती कीमत 159 यूरो यानी करीब 14,000 रुपये है। Nokia X10 की शुरुआती कीमत 309 यूरो यानी करीब 27,400 रुपये है,

विज्ञापन
Nokia C10 Nokia C20 Nokia G10 Nokia G20 Nokia X10 Nokia X20 Launched Price AND Specifications
Nokia New Phone - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने एक साथ छह स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें नोकिया सी सीरीज के दो, जी सीरीज के दो और एक्स सीरीज के दो स्मार्टफोन शामिल हैं और ये फोन Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 हैं। Nokia C सीरीज एक एंट्री लेवल है, Nokia G सीरीज मिडरेंज सेगमेंट का और Nokia X सीरीज प्रीमियम है। Nokia C10 और Nokia C20 में आपको एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन मिलेगा। Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 में स्टॉक एंड्रॉयड 11 मिलेगा। Nokia X10 और Nokia X20 में 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है।

    Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 की कीमत

    Nokia C10 की शुरुआती कीमत 79 यूरो यानी करीब 7,000 रुपये है। इस कीमत में 1GB रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। Nokia C20 की शुरुआती कीमत 89 यूरो यानी करीब 7,900 रुपये है। Nokia G10 की शुरुआती कीमत 139 यूरो यानी करीब 12,300 रुपये और Nokia G20 की शुरुआती कीमत 159 यूरो यानी करीब 14,000 रुपये है। Nokia X10 की शुरुआती कीमत 309 यूरो यानी करीब 27,400 रुपये है, जबकि Nokia X20 को 349 यूरो की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। सभी फोन की भारत में उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। फोन के साथ कंपनी ने Nokia Lite ईयरबड्स भी पेश किया है जिसकी कीमत 39 यूरो यानी करीब 3,500 रुपये है।

    विज्ञापन

    okia C10 में एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) दिया गया है। इसमें 6.51 इंच की HD+ प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2D Panda ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है। फोन मे Unisoc SC7331e प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसमे 2GB तक रैम और 32GB तक की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 3000mAh की बैटरी है जो कि 10W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia C20 में भी एंड्रॉयड 11 गो एडिशन दिया गया है। इसमें 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है जिसपर 2D Panda ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसमें भी Unisoc SC9863a प्रोसेसर, 2 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इस फोन में भी 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ HDR और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ब्यूटी मोड है। इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, FM रेडियो और 3000mAh की बैटरी है जो 10W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें