Tecno Spark 6 Air का 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च

टेक्नो ने अपने स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Air का नया वेरियंट भारत में लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 6 Air को अब 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि Tecno Spark 6 Air को इसी साल जुलाई में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। नए वेरियंट के साथ फीचर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
टेक्नो स्पार्क 6 एयर के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है और नए यानी 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट कीमत 8,699 रुपये रखी गई है। अब यह फोन कॉमेट ब्लैक, ऑशियन ब्लू और क्लाउड व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
टेक्नो स्पार्क 6 एयर स्मार्टफोन में 7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,640 X 720 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट के साथ 2 जीबी/3जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.2 पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को टेक्नो स्पार्क 6 एयर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो-लाइट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कंपनी ने टेक्नो स्पार्क 6 एयर में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, 4G LTE, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मिली है।
- लैपटॉप की स्लो स्पीड से परेशान Window 10 यूजर्स अपनाएं ये 4 आसान तरीका, मिनटों में दिखेगा असर
- Google Pay की टोकन भुगतान सेवा भारत में शुरू, इन बैंकों के ग्राहक कर सकेंगे इस्तेमाल
- Realme Narzo 20 सीरीज भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 8,499 रुपये
- Airtel, Jio और Vodafone के इन प्लान्स में प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा, एक साल तक करें फ्री कॉल