Realme Narzo 20 सीरीज भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 8,499 रुपये
Realme Narzo 20 सीरीज की शुरुआती कीमत 8,499 रुपये हैरिवर्स चार्जिंग का भी मिलेगा सपोर्ट128 जीबी तक की मिलेगी स्टोरेज

विस्तार
रियलमी ने भारतीय बाजार में Realme Narzo 20 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Realme Narzo 20, Narzo 20A और Narzo 20 Pro शामिल हैं। इनमें से Realme Narzo 20a एक एंट्री लेवल फोन है जबकि रियलमी नारजो 20 और रियलमी नारजो 20 प्रो एक मिडरेंज स्मार्टफोन हैं। Realme Narzo 20 Pro इस सीरीज का प्रीमियम स्मार्टफोन है।
Realme Narzo 20 की कीमत 10,499 रुपये है और इस कीमत में इस फोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा, वहीं 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये है। Realme Narzo 20A के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,499 रुपये और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। Realme Narzo 20 Pro के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। Realme Narzo 20 और Narzo 20A ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू कलर वेरियंट में मिलेंगे, जबकि Narzo 20 Pro को ब्लैक निंजा और व्हाइट नाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा, इस फोन की पहली सेल 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे से, Narzo 20A की सेल 30 सितंबर से होगी। तीनों फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Realme Narzo 20 की स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल सिम सपोर्ट ते साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाईप सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Airtel, Jio और Vodafone के इन प्लान्स में प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा, एक साल तक करें फ्री कॉल
- हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर 30000 कंप्यूटरों में हैकरों ने डाला डाका, 33.12 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती
- वोडाफोन आइडिया के इन प्लान में एक साल के लिए मिल रहा ZEE5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन
- 5000mAh की बैटरी और 8,999 रुपये कीमत वाले इस फोन की सेल आज