Acer Nitro 5 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 165Hz रिफ्रेश रेट और गेमिंग कीबोर्ड, जानें अन्य फीचर और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 20 Mar 2023 08:02 PM IST
सार

Acer Nitro 5 के साथ 4-जोन आरजीबी कीबोर्ड और विंडोज 11 का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप के साथ कॉम्फी व्यू फीचर और AMD Ryzen 7 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Acer Nitro 5 laptop Launched in India With AMD Ryzen 7000 Series Processors know Price Specifications
Acer Nitro 5 - फोटो : Acer

    विस्तार

    एसर ने अपने नए गेमिंग लैपटॉप Acer Nitro 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Nitro सीरीज का नया मेंबर है। Acer Nitro 5 को सिंगल स्क्रीन साइज 15.6 इंच में पेश किया गया है। Acer Nitro 5 के साथ 4-जोन आरजीबी कीबोर्ड और विंडोज 11 का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप के साथ कॉम्फी व्यू फीचर और AMD Ryzen 7 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में 512 जीबी तक SSD स्टोरेज मिलती है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    एसर नाइट्रो 5 लैपटॉप को भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। यह एसर के सभी एक्सक्लूसिव स्टोर पर उपलब्ध है। इसे एसर ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर से भी खरीदा जा सकता है। लैपटॉप ब्लैक कलर बॉडी और 4-जोन RGB कीबोर्ड के साथ आता है।

    विज्ञापन

    Acer Nitro 5 लैपटॉप को AMD Ryzen 7000 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे गेमिंग लैपटॉप के रूप में यूजर्स के लिए पेश किया गया है। नया लॉन्च किया गया डिवाइस अपने पिछले वर्जन की तुलना में नए और एडवांस फीचर के साथ आता है। Acer Nitro 5 विंडोज 11 पर चलता है और इसका वजन 2.5 किलोग्राम है, लेकिन इसके 4-जोन आरजीबी कीबोर्ड को गेमर्स को विजुअली अपील करने के लिए संशोधित किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें