Tecno ने कम कीमत में लॉन्च किया दमदार 5G फोन, इसमें है Dimensity 6020 SoC और फास्ट चार्जिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 28 Mar 2023 08:15 PM IST
सार

Tecno Spark 10 5G को MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन के साथ 5,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Tecno Spark 10 5G launched in india With MediaTek Dimensity 6020 at rs 12999 know specifications
Tecno Spark 10 5G - फोटो : Tecno

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने मंगलवार को भारत में अपने किफायती फोन Tecno Spark 10 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 13 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। फोन को MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन के साथ 5,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Tecno Spark 10 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था, इसे बार्सिलोना, स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में पेश किया गया था।

    टेक्नो के नए फोन को मेटा ब्लैक, मेटा ब्लू और मेटा व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज यानी 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। Tecno द्वारा नया लॉन्च किया गया स्मार्टफोन भारत में 7 अप्रैल से सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    टेक्नो स्पार्क 10 5जी डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है। फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ टच सैंपलिंग रेट 120Hz, पीक लोकल ब्राइटनेस 480 निट्स और आस्पेक्ट रेशियो 20.15 है। फोन में 7 एनएम वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 प्रोसेसर मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके साथ 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी यूएफएस 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। मेमोरी फ्यूजन रैम तकनीक की मदद से रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ स्टोरेज को भी माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Tecno Spark 10 5G में HiOS 12.6 के साथ Android 13 मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें