घरेलू कंपनी U&i ने पेश किए नए चार्जिंग डिवाइस, घर, ऑफिस के साथ ट्रेवलिंग में भी देंगे साथ, जानें कीमत
कंपनी ने कहा कि इन चार्जिंग एक्सेसरीज के साथ घर, ऑफिस के साथ ट्रेवलिंग में भी डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा। चार्जिंग एक्सेसरीज की शुरुआती कीमत 999 रुपये है।

विस्तार
घरेलू कंपनी U&i ने एक साथ कई नई चार्जिंग एक्सेसरीज को पेश कर दिया है। कंपनी ने 22W Ace सीरीज वॉल चार्जर, एयरपावर सीरीज के तहत 10000mAh 22W पावर बैंक और जूम सीरीज के तहत 48W कार चार्जर को पेश किया है। कंपनी ने कहा कि इन चार्जिंग एक्सेसरीज के साथ घर, ऑफिस के साथ ट्रेवलिंग में भी डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा।
यूएंडआई के Ace सीरीज 22W वॉल चार्जर की कीमत 999 रुपये रखी गई है। वहीं एयरपावर सीरीज 10000mAh 22W पावर बैंक की कीमत 999 रुपये और जूम सीरीज 48W कार चार्जर की कीमक 1,999 रुपये रखी गई है। इन चार्जिंग एक्सेसरीज को U&i आउटलेट्स और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकता जा सकेगा।
कंपनी के अनुसार, यूएंडआई के Ace सीरीज 22W वॉल चार्जर को किसी भी ब्रांड के फोन को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जर में एक यूएसबी-ए पोर्ट है जो 22 वाट तक की हाई-स्पीड पावर प्रदान कर सकता है। कंपनी ने कहा कि यह क्वालकॉम क्विक चार्ज, फ्लैश चार्ज, वार्प चार्ज, सुपर वूक, डैश चार्ज और अन्य चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है, जो इसे ओप्पो, वीवो, सैमसंग, वनप्लस और कई अन्य निर्माताओं द्वारा बनाए गए स्मार्टफोन के साथ अत्यधिक कंपेटिबल बनाता है। चार्जर के साथ स्मार्टफोन को ओवरवॉल्टेज, ओवरकरंट, ओवरहीटिंग और ओवरचार्जिंग से सुरक्षित रखा जा सकता है।
- Alka Lamba Twitter: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्विटर ब्लू टिक को कहा अलविदा, एलन मस्क से हैं नाराज
- WhatsApp Upcoming feature: व्हाट्सएप पर एडिट कर सकेंगे मैसेज, जल्द जारी होगा फीचर, जानें कैसे करेगा काम
- OnePlus Nord Buds 2: इन खूबियों से लैस होगा वनप्लस का सस्ता ईयरबड्स, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
- Canon ने एक साथ लॉन्च किए 16 नए प्रिंटर, किफायती प्रिंटिंग के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स