50MP कैमरे के साथ Tecno का नया फोन लॉन्च, इसमें है 16 जीबी रैम और दो दिन की बैटरी लाइफ, कीमत 8 हजार से भी कम
Tecno Spark 10 4G में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। Tecno Spark 10 4G में 8GB रैम के साथ 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए सस्ते फोन Tecno Spark 10 4G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को डुअल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। Tecno Spark 10 4G में 8GB रैम के साथ 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...
फोन को फिलहाल फिलीपींस में पेश किया गया है। फोन को मेटा ब्लैक, मेटा ब्लू और मेटा व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जिसकी कीमत PHP 4,999 (लगभग 7,400 रुपये) है। फोन सिंगल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। इसकी भारत में उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
टेक्नो के नए फोन को 6.6 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज डिस्प्ले और (720 x 1,612 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो G37 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी की LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में मेमोरी फ्यूजन फीचर की मदद से रैम को 8 जीबी और बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ 128 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
- Poco X5 5G review: 20 हजार से कम कीमत वाला ऑलराउंडर फोन? क्या आपके लिए है बेस्ट
- दमदार कैमरे के साथ Vivo X90 और Vivo X90 Pro भारत में लॉन्च, इसमें है अल्ट्रा फास्ट प्रोसेसर, जानें कीमत
- WhatsApp: अब एक साथ चार मोबाइल पर चला सकेंगे एक ही व्हाट्सएप अकाउंट, मेटा CEO मार्क जकरबर्ग ने की घोषणा
- Google: दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल की अपील को किया खारिज, एकल पीठ के आदेश के खिलाफ तत्काल सुनवाई से किया इनकार