7,000mAh बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ Tecno Pova Neo 2 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Pova 2 में 6.82 इंच की एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 7000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट भी है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Tecno POVA Neo 2 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि फोन को रूस में लॉन्च किया है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Tecno Pova सीरीज के तहत Tecno Pova Neo 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। Tecno POVA Neo 2 को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन में 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट है।
Tecno Pova Neo 2 को यूरेनोलाइट ग्रे, वर्चुअल ब्लू और ऑरेंज मैग्मा कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की कीमत RUB 11,900 (लगभग 16,764 रुपये) है।
Tecno Pova 2 में 6.82 इंच की एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो (720x1640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित HiOS है। फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Weekly Tech Wrap: इस सप्ताह मार्केट में आए ये शानदार स्मार्टफोन, देखें हफ्तेभर की प्रमुख टेक अपडेट