इस दिन लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh की दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले से होगा लैस
टेक्नो पोवा 4 में 6.82 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की UFS2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने बजट फोन Tecno Pova 4 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 7 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। नए फोन को TECNO POVA 3 के अपग्रेडेड वर्जन के दौर पर पेश किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन एक 4जी हैंडसेट होगा, जो मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन के साथ 6,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
टेक्नो ने इस फोन को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। ग्लोबल मार्केट में Tecno Pova 4 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 216 डॉलर (लगभग 17,999 रुपये) रखी गई है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि भारत में इस फोन को 15,000 रुपये से कम कीमत पर पेश किया जाएगा।
टेक्नो पोवा 4 में 6.82 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की UFS2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Online Gaming Rules: जुआ या स्किल वाले ऑनलाइन गेम पर नकेल कसेगी सरकार, बन सकता है नया कानून
- PTron Bassbuds Nyx review: 1299 रुपये की कीमत में शानदार डिजाइन वाला ईयरबड्स, क्या आपके लिए है बेस्ट?
- ATM Alert: एटीएम से पैसे निकालते समय ना करें ये गलतियां, हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार
- Weekly tech Wrap: भारत में साइबर अटैक से लेकर नए गैजेट्स की लॉन्चिंग तक, ये हैं इस हफ्ते के प्रमुख टेक अपडेट्स
- Android alert: सैमसंग, एलजी और शाओमी यूजर्स की सिक्योरिटी में सेंध, हैक हो सकता है फोन