ATM Alert: एटीएम से पैसे निकालते समय ना करें ये गलतियां, हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार

आजकल धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स एटीएम से धोखाधड़ी की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं। एटीएम कार्ड की मदद से पैसे निकालते समय आपकी जरा सी लापरवाही से बदमाश लाखों रुपये की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। एटीएम से फ्रॉड के मामले रोज ही देखने मिलते हैं और इससे अवगत होते हुए भी हम गलतियां करते हैं और स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी एटीएम फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच ऐसी टिप्स देने वाले हैं जो आपको एटीएम का इस्तेमाल करते समय फ्रॉड से बचाएंगी। आइए जानते हैं।

एटीएम पिन
एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम पिन का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें। साथ ही पिन को सबसे छिपाकर एंटर करें। ध्यान रखें जब आप एटीएम के अंदर पैसा निकालने गए हैं, वहां कोई दूसरा ना हो। अगर कोई दूसरा व्यक्ति वहां मौजूद है तो उसे बाहर जाने के लिए कहें और संदेह होने पर तुरंत उस एटीएम से बाहर आ जाएं।

एटीएम पिन और कार्ड किसी को ना दें
कई बार हम जल्दबाजी में पैसे निकालने के लिए अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को एटीएम कार्ड और पिन दे देते हैं। ऐसा करना थोड़े समय के लिए सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन आगे चलकर आपके साथ धोखाधड़ी भी हो सकती है। ऐसी गलती ना करें। आजकल ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं जिसमें करीबी लोगों ने ही लाखों रुपये का चूना लगाया है। यदि आपको किसी कारण से एटीएम पिन और कार्ड किसी को देना पड़ा हो तो तुरंत कार्ड का पिन बदलें और बैंक स्टेटमेंट पर जरूर नजर डाल लें।