Tecno Pova 4 Pro: शानदार डिस्प्ले के साथ मिलती है बड़ी बैटरी, मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बना देगा खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Oct 2022 06:44 PM IST
सार

4G कनेक्टिविटी वाले Tecno Pova 4 Pro में 6.6 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 6nm MediaTek Dimensity G99 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है।

Tecno Pova 4 Pro launched With 6000mAh Battery price specifications features
Tecno Pova 4 Pro - फोटो : Tecno

    विस्तार

    Tecno ने Pova सीरीज के नए फोन Tecno Pova 4 Pro को लॉन्च कर दिया है। फोन को फिलहाल बंग्लादेश में लॉन्च किया गया है। Tecno Pova 4 Pro को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ 90Hz एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। Tecno Pova 4 Pro में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी का सपोर्ट भी दिया गया है।

    Tecno Pova 4 Pro को सिंगल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,990 BDT यानी करीब 21,330 रुपये रखी गई है। फोन सिंगल फ्लोराइट ब्लू कलर में मिलता है। हालांकि, अब तक कंपनी ने इस फोन को भारत में पेश करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    4G कनेक्टिविटी वाले इस फोन में 6.6 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 6nm MediaTek Dimensity G99 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। रैम को वर्चुअली 5 जीबी और बढ़ाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: Apple iPhone SE 4: 6.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा नया आईफोन, मिलेंगे ये फीचर्स