स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने एक साथ लॉन्च किए ईयरबड्स समेत चार प्रोडक्ट्स

स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अब स्मार्टफोन एक्सेसरीज मार्केट में भी एंट्री कर ली है। कंपनी ने एक साथ कई सारे प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं जिनमें TWS BUDS 1, Hot Beats J2 and Prime P1 ईयरफोन शामिल हैं। इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग यूएसबी केबल एम11 भी लॉन्च की गई है। कंपनी वायर्ड ईयरफोन्स और डाटा केबल पर तीन महीने की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रहीी है। इसके अलावा कंपनी बड्स 1 पर 6 महीने की वारंटी दे रही है। आइए इन सभी प्रोडक्ट कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...
TECNO EarBuds 1 (TWS):
यह कंपनी का पहला ईयरबड्स है। दोनों बड्स में 40mAh की बैटरी दी गई है जिसके लेकर सिंगल चार्ज पर 4 घंटे के बैकअप का दावा है। वहीं चार्जिंग केस में 300mAh की बैटरी है जिसे लेकर 12 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है और इसमें कॉलिंग आदि के टच सेंसर है। इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। टेक्नो ईयरबड्स 1 की कीमत 1,299 रुपये है।
Hot Beats J2:
हॉट बीट्स जे 2- हॉट बीट्स जे2 ईयरफोन ड्यूल साउंड ड्राइवर से लैस है, जिससे यूजर्स को क्रिस्टल क्लियर साउंड मिलती है। इस ईयरफोन को कंट्रोल करने के लिए इसमें बहुत सारे फंक्शंस दिए गए हैं, जिसमें यूजर्स को म्यूजिक प्ले करने, उसे बंद करने, वॉल्यूम को एडजस्ट करने, कॉल अटेंड करने या कॉल को न उठाने की सुविधा मिलती है। इसमें क्वॉड स्पीकर है, जिससे बाहर से आने वाली आवाजें आपके कानों तक नहीं पहुंचती। हॉट बीट्स जे2 ईयरफोन में 1.2 मीटर की टीपीई थ्रेड वायर है। हॉट बीट्स जे2 की कीमत 349 रुपये रखी गई है
Prime P1:
टेक्नो प्राइम पी1 चमकदार मेटैलिक डिजाइन और टीपीई वायर के साथ आता है। इसमे हैंड फ्री कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन की सुविधा भी दी गई है। इसमें म्यूजिक प्ले करने, बंद करने और आवाज को कम या ज्यादा करने के लिए मल्टी फंक्शन बटन रिमोट दिया गया है। प्राइम पी1 ईयरफोन में सुपर क्लियर ऑडियो क्वॉलिटी और जबरदस्त बास का दावा है। प्राइम पी1 की कीमत 225 रुपये रखी गई है।
Cable M11:
इस अल्ट्रा-लॉन्ग 2ए फास्ट चार्जिंग, माइक्रो यूएसबी केबल से 5.0वी/2.1 ए की स्पीड से हाई स्पीड डाटा ट्रांसफर हो सकता है। इस 1 मीटर की केबल को काफी ठोस और मजबूत पीवीसी से बनाया गया है, जिससे यह किसी भी नुकसान या टूट-फूट से एकदम सुरक्षित रहे। केबल एम11 का दाम 125 रुपये है।