TECNO CAMON 17: 48 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ टेक्नो ने भारत में लॉन्च किया फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jul 2021 12:42 PM IST
सार

TECNO CAMON 17 Pro की कीमत 16,999 रुपये है। इसके साथ सभी ग्राहकों को 1,999 रुपये कीमत वाला TECNO Buds1 फ्री में मिलेगा। वहीं TECNO CAMON 17 की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
TECNO CAMON 17 Pro and TECNO CAMON 17 launched in India with 48 megapixel front camera
Tecno Camon 17 PRO - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेक्नो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें TECNO CAMON 17 Pro और TECNO CAMON 17 शामिल हैं। TECNO CAMON 17 सीरीज के इन फोन में अल्ट्रा नाइट लेंस दिया गया है जिसके साथ TAIVOS टेक्नोलॉजी है। इसके अलावा फोन में पॉपअप सेल्फी कैमरा है जिसके साथ ऑटो आई फोकस का सपोर्ट है।

    TECNO CAMON 17 Pro और TECNO CAMON 17 की कीमत

    इन दोनों फोन की बिक्री 26 जुलाई से अमेजन पर प्राइम डे सेल में होगी। TECNO CAMON 17 Pro की कीमत 16,999 रुपये है। इसके साथ सभी ग्राहकों को 1,999 रुपये कीमत वाला TECNO Buds1 फ्री में मिलेगा। वहीं TECNO CAMON 17 की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    TECNO CAMON 17 Pro की स्पेसिफिकेशन

    CAMON 17 Pro में इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित HiO7.6 है। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.5 फीसदी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 8 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकेंगे। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    TECNO CAMON 17 Pro का कैमरा

    इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट में 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

    Tecno Camon 17 Pro की बैटरी

    इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जर को लेकर दावा है कि 83 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर है।

    Tecno Camon 17 की स्पेसिफिकेशन

    Tecno Camon 17 में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। Tecno Camon 17 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस AI सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करकी है। इसमें भी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें