Tecno CAMON 16 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Auto Eye Focus फीचर से लैस है फोन

Tecno मोबाइल जल्द ही भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। टेक्नो का CAMON 16, 10 अक्तूबर को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी का कहना है कि यह एक कैमरा सेंट्रिक फोन होगा। साथ ही टेक्नो का यह पहला ऐसा 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन होगा जिसमें यूनिक ऑटो आई फोकस फीचर मिलेगा।
इस फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे। Tecno CAMON 16 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने इस आगामी फोन को लेकर टीजर भी जारी किया है। इस फोन के कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। टेक्नो के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में एचडी डिस्प्ले मिलेगी।
बता दें कि टेक्नो ने हाल ही में Tecno Spark 6 Air का नया वेरियंट भारत में लॉन्च किया है। Tecno Spark 6 Air को अब 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। Tecno Spark 6 Air को इसी साल जुलाई में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। नए वेरियंट के साथ फीचर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
टेक्नो स्पार्क 6 एयर के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है और नए यानी 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट कीमत 8,699 रुपये रखी गई है। अब यह फोन कॉमेट ब्लैक, ऑशियन ब्लू और क्लाउड व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।