Made in India: टाटा ग्रुप ने बेंगलुरु में शुरू किया iPhone का प्रोडक्शन, Wistrons की फैक्ट्री का होगा अधिग्रहण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 May 2023 10:17 AM IST
सार

इस बैठक में टाटा समूह की मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण योजनाओं पर चर्चा हुई और एपल के साथ छोटी और लंबी अवधि की साझेदारी को लेकर भी बातें हुईं, हालांकि अभी भी इस बात को लेकर कुछ अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या विस्ट्रॉन बेंगलुरु के अपने प्लांट से पूरी तरह से बाहर हो जाएगा या नहीं।

विज्ञापन
Tata Group start making Apple iPhone in India To take over Taiwanese Wistrons factory outside Bangalore
iPHONE - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में एक महत्वाकांक्षी प्रोडक्शन हब के तहत टाटा समूह (Tata Group) ने एपल के आईफोन (iPhone) का निर्माण शुरू कर दिया है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप भारत में आईफोन के प्रोडक्शन के लिए ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन के बेंगलुरु के नरसापुरा कारखाने का अधिग्रहण करने की प्लानिंग कर रहा है। पिछले महीने ही एपल के सीईओ टीम कुक (Tim Cook) ने मुंबई में टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन के साथ लंबी बैठक की थी।

    इस बैठक में टाटा समूह की मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण योजनाओं पर चर्चा हुई और एपल के साथ छोटी और लंबी अवधि की साझेदारी को लेकर भी बातें हुईं, हालांकि अभी भी इस बात को लेकर कुछ अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या विस्ट्रॉन बेंगलुरु के अपने प्लांट से पूरी तरह से बाहर हो जाएगा या नहीं।

    विज्ञापन

    सूत्रों के मुताबिक विस्ट्रोन अब एपल के साथ भारत में अपनी साझेदारी को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है और दूसरे बिजनेस पर ध्यान देना चाहती है। कहा जा रहा है कि Wistron भारत में एपल का नहीं, बल्कि किसी अन्य कंपनी के साथ काम करेगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि टाटा ग्रुप के कुछ अधिकारी पहले से ही विस्ट्रोन के प्लांट में काम कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें