मोबाइल टूटने पर मिलेगा नया, लाइफटाइम वारंटी देगी यह कंपनी

अब आपको अपने मोबाइल के बारे में बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। फोन टूट गया तो नया मिलेगा। फोन खराब हो गया फ्री में रिपेयर होगा। फोन चोरी हो गया तो भी नया फोन मिलेगा। जी हां, आपको भले ही यह सब मजाक लग रहा होगा लेकिन एक ऐसी कंपनी है जो आपके इस सपने को साकार करने वाली है।
ये भी पढ़ें- मोबाइल के टेक्स्ट मैसेज को दूसरे फोन में कैसे करें ट्रांसफर
अंग्रेजी वेबसाइट एंड्रॉयड ऑथोरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक T-Mobile कंपनी एक बार फिर से बाजार में धमाल मचाने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टी-मोबाइल फिर से खुद का फोन बाजार में लॉन्च करने वाली है जिस पर लाइफटाइम वारंटी और इंश्योरेंस मिलेगी।
यदि आपके पास टी-मोबाइल का फोन है और आपने फोन को तोड़ दिया। ऐसे में कंपनी आपसे कोई सवाल नहीं पूछेगी। चुपचाप आपको नया फोन दे देगी। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कंपनी के स्मार्टफोन की कीमत $600 यानी करीब 38,565 रुपये या इससे ज्यादा होगी। हालांकि रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फोन की लॉन्चिंग कब तक होगी।