पिक्सल फोन को इस दिन के बाद नहीं मिलेगा गूगल का सपोर्ट

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Apr 2017 10:34 AM IST
Google Confirms End of Life Support Dates for Pixel Phones
Google pixel

    गूगल पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। गूगल अपने पिक्सल फोन को अपडेट देने की आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी गूगल ने अपने एंड-ऑफ-लाइफ सपोर्ट पेज के जरिए दी है। गूगल ने कहा है अपडेट की आखिरी तारीख भी बताया है।

    ये भी पढ़ें- सिर्फ 490 रुपये में मिल रहा है सैमसंग गैलेक्सी ऑन 5

    पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 2018 तक पिक्सल फोन में एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा। वहीं पेज पर सिक्योरिटी अपडेट के बारे में कहा गया है कि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल में अक्टूबर 2019 के बाद सिक्योरिटी अपडेट की कोई गारंटी नहीं रहेगी। गूगल ने साफ किया है कि पिक्सल डिवाइस को गूगल स्टोर में सबसे पहले उपलब्ध होने के 2 साल बाद तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे, उसके बाद कोई अपडेट की गारंटी नहीं है। वहीं सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी 3 साल तक है।

    एक बात गौर करने वाली है जिन यूजर्स ने गूगल स्टोर से फोन खरीदा है उन्हें जल्दी अपेडेट मिलेगा, जबकि कही और से खरीदे गए फोन में देर से अपडेट मिलेगा। बता दें कि गूगल नेक्सस 6पी और नेक्सस 5एक्स को एंड्रॉयड अपेडट सितंबर 2017 तक मिलेंगे, वहीं सिक्योरिटी अपडेट 2018 तक मिलेंगे।

    और पढ़ें...