Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO Review: बेहतर एयरफ्लो वाला फर्राटा फैन
Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO का आरपीएम 1400 है। इसमें तीन स्पीड मोड दिए गए हैं। इसमें 4 MFD कैपेसीटर का इस्तेमाल किया गया है। वोलटेज 50 हर्ट्ज है। सिस्का का यह पंखा 145 वॉट का है। तीनों ब्लेड का स्वीप (आपस में दूरी) 500एमएम है।

विस्तार
प्रमुख घरेलू इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Syska की पहचान भारत में बल्ब को लेकर है, लेकिन सिस्का अब फैन से लेकर ग्रुमिंग और चार्जर तक के मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। बाजार आपको सिस्का के सिलिंग फैन से लेकर वायर, पर्सनल केयर, स्मार्टवॉच और ऑडियो प्रोडक्ट तक मिल जाएंगे। अब कंपनी ने गर्मी को देखते हुए हाल ही में Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO नाम से अपने फर्राटा फैन (पेडेस्ट्रेन) को बाजार में उतारा है। सिस्का के इस फैन की कीमत 3,995 रुपये है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में फिलिप्स, बजाज, हैवेल्स, उषा और क्रॉम्पटन जैसी कंपनियों से है। Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह एक फुल पैसा वसूल फर्राटा फैन है या नहीं?
सबसे पहले सिस्का के इस फैन के फीचर्स की बात करें तो Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO का आरपीएम 1400 है। इसमें तीन स्पीड मोड दिए गए हैं। इसमें 4 MFD कैपेसीटर का इस्तेमाल किया गया है। वोलटेज 50 हर्ट्ज है। सिस्का का यह पंखा 145 वॉट का है। तीनों ब्लेड का स्वीप (आपस में दूरी) 500एमएम है। इसके अलावा यह पंखा एडजस्टेबल है यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी ऊंचाई को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसे असेंबल करना भी काफी आसान है। फैन ज्यादा भारी भी नहीं है। इसका वजन करीब 7 किलोग्राम है। ऐसे में इसे कहीं लेकर आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ दो साल की वारंटी मिल रही है।

सिस्का के इस फैन का एयरफ्लो 140 m3/min (क्यूबिक मीटर प्रति मिनट) है। इसका बेस मेटल का है और स्टैंड भी हेवी मेटल का है। Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO का ब्लेड एक्झॉस्ट फैन टाइप का चौड़ा है जिसे बढ़िया एयरफ्लो मिलता है। ब्लेड भी मेटल का दिया गया है और सेफ्टी कवर (जाली) भी मेटल का है। फैन की बॉडी पर एंटी कोरोसिव मेटालिक पेंट का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में इस पर जंग लगने की संभावना बहुत ही कम है।

अब परफॉर्मेंस की बात करें इसमें स्पीड के लिए तीन मोड दिए गए हैं और स्पीड बटन भी काफी बड़ा है। ऐसे में ऑपरेट करने में आसानी होती है। Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO फैन में आवाज नहीं है। फुल स्पीड पर भी इस पंखे की आवाज इतनी अधिक नहीं होती है जिससे आपको कोई दिक्कत हो या आपका ध्यान भटके। फैन की परफॉर्मेंस स्मूथ है। फैन की ऊंचाई को एडजस्ट करने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। बिल्ट क्वॉलिटी अच्छी है और पेंट पर आसानी से स्क्रेच नहीं आते हैं।

सिस्का से इस फैन की रेंज में बाजार में कई कंपनियों के प्रोडक्ट हैं। एक सप्ताह तक इस्तेमाल करने के बाद हम यही कह सकते हैं कि Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO परफॉर्मेंस और लुक के मामले में आपको निराश नहीं करेगा।
- itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन
- boAt Rockerz 330 Review: बेहतर साउंड और लंबी बैटरी वाला वायरलेस नेकबैंड
- Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?
- itel A23 PRO Review: 3,899 रुपये में एक बढ़िया एंट्री लेवल स्मार्टफोन