Anker Soundcore Space NC वायरलेस हेडफोन हुआ लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Jul 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Soundcore Noise Cancelling Wireless Headphones Space NC with 20 hour play time launched in India at Rs 10999
Anker Soundcore Space NC - फोटो : amarujala

    अमेरिकी ऑडियो ब्रांड साउंडकोर बाय अंकर ने अपने ‘स्पेस एनसी’ ऐक्टिव नॉइज कैंसेलिंग वायरलेस भारत में लॉन्च किया है जिसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। इस हेडफोन में 20 घंटे का प्लेटाइम है। यह प्रोडक्ट ब्लैक और ग्रे कलर वेरियंट में 18 महीने की वारंटी के साथ आता है।

    इस हेडफोन को हल्का और कॉम्पैक्ट बनाने के लिए फोम-ईयर-कप्स और मेटल हेडबैण्ड का इस्तेमाल किया गया है। हेडफोन को सुरक्षित रखने के लिए आप इसे फ्लैट फोल्ड भी कर सकते हैं। दावा है कि यह हेडफोन हाईब्रिड ऐक्टिव नॉइज कैंसिलेशन तकनीक से लैस है जो कि आसपास के शोर को 96 फीसदी तक कम करने में सक्षम है।

    विज्ञापन

    इसमें कस्टमाइज्ड 40एमएमए ड्राइवर्स दिए गए हैं जिन्हें लेकर बेहतरीन ऑडियो का दावा किया गया है। कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर वायरलेस मोड में 20 घंटे के प्लेबैक और वायर्ड मोड में 50 घंटे के प्लेटाइम का दावा किया है। इसमें ईयर टच पैड भी दिया गया है जिससे आप म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। यह हेडफोन बिल्ट इन माइक्रोफोन के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 है और इसे 3.5 एमएम के ऑडियो जैक की मदद से नॉन-ब्लूटूथ डिवाइसेस से भी जोड़ा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Anker ने भारत में पेश किया नया TWS Liberty 2, आठ घंटे तक के बैकअप का है दावा

    बता दें कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही ‘रेव मिनी’ पार्टी स्पीकर के साथ इंडोर एवं आउटडोर पार्टी में एंट्री ली है। इस पार्टी स्पीकर की क्षमता 80वॉट की है। इसके अलावा यह पोर्टेबल भी है। यह स्पीकर वॉटरप्रूफ है और इसमें बीट से चलने वाला लाइट शो दिया गया है। इसे साउंडकोर एप के साथ पर्सनलाइज किया जा सकता है। इसके साथ 18 महीने की वारंटी मिल रही है।

    यह स्पीकर एक क्लासिक बूमबॉक्स की तरह पोर्टेबल और लाइटवेट है जो कि बिल्ट इन हैंडल के साथ आता है। रेव मिनी स्पीकर की बैटरी को लेकर कंपनी ने 18 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है। इसमें 10000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्पीकर IPX7 सर्टिफाइड है। कंपनी का दावा है कि पानी में डूब जाने के बाद भी स्पीकर खराब नहीं होगा

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें