सोनी एक्सपीरिया XZs की बिक्री शुरू, जानें क्या हैं फीचर

सोनी ने एक्सपीरिया सीरीज के नए स्मार्टफोन एक्सजेडएस की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार से शुरू हुई है। एक्सपीरिया एक्सजेडएस अभी फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को वार्म सिल्वर, आइस ब्लू और ब्लैक करल के विकल्प में बाजार में पेश किया है। फोन की कीमत 51,990 रुपये है।
आपको बता दें कि सोनी ने इस स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम, एक्सए1 और एक्सए 1 अल्ट्रा के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने फोन का डुअल सिम वेरिएंट बाजार में उतारा है। साथ ही सोनी ने इस स्मार्टफोन का छोटा वेरिएंट भी पेश किया है।
एक्सपीरिया एक्सजेडएस की स्पेसिफिकेशन
सोनी के इस नए फोन का सबसे खास फीचर रियर कैमरा है। कंपनी ने फोन में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा दिया है। साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। स्मार्टफोन 5.2 इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ आता है। जिसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर लगा है।
फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नुगट पर काम करता है। फोन में 4 जीबी का रैम लगा है। कंपनी ने फोन को 32जीबी और 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। फोन की स्टोरेज कैपेसिटी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन के पावर की बात करें तो इसमें 2900 एमएएच की बैटरी लगी है।
ये भी पढ़ें : आईफोन 7 और 7 प्लस रेड की भारत में प्री-बुकिंग शुरू