सोनी ने लंबे समय बाद लॉन्च किया Sony Xperia 10 III Lite स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Aug 2021 01:37 PM IST
सार

यह इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुए Sony Xperia 10 III का लाइट वर्जन है। सोनी के इस नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड 11 ओएस है।

Sony Xperia 10 III Lite Launched With Snapdragon 690 SoC Price and Specifications
Sony Xperia 10 III Lite - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सोनी ने लंबे समय के बाद बाजार में अपना कोई स्मार्टफोन पेश किया है और यह स्मार्टफोन Sony Xperia 10 III Lite है। यह इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुए Sony Xperia 10 III का लाइट वर्जन है। सोनी के इस नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड 11 ओएस है।

    Sony Xperia 10 III Lite की कीमत

    Sony Xperia 10 III Lite की कीमत 46,800 जापानी येन (JPY) यानी करीब 31,600 रुपये है। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। फोन को व्हाइट, ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 27 अगस्त से जापान में होगी, हालांकि भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    Sony Xperia 10 III Lite की स्पेसिफिकेशन

    Sony Xperia 10 III Lite में एंड्रॉयड 11 है। इसके अलावा फोन में 6 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Sony Xperia 10 III Lite का कैमरा

    इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Sony Xperia 10 III Lite की बैटरी

    Sony Xperia 10 III Lite में 4500mAh की बैटरी है। इसके अलावा इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 5G के साथ डुअल सिम सपोर्ट है।

    और पढ़ें...