Realme C21Y अगले सप्ताह भारत में होगा, बजट में होगी कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Aug 2021 10:07 AM IST
सार

Realme C21Y के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज को 3,240,000 वियतनाम डोंग (VND) यानी करीब 10,500 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत VND 3,710,000 यानी करीब 12,000 रुपये है।

विज्ञापन
Realme C21Y Launch in India set for August 23 Expected Price and Specifications
Realme C21Y - फोटो : realme/twitter

    विस्तार

    रियलमी सी सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C21Y अगले सप्ताह 23 अगस्त को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने भी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। आपको याद दिला दें कि Realme C21Y पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च हो चुका है। Realme C21Y में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    Realme C21Y की भारत में संभावित कीमत

    वास्तविक कीमत तो Realme C21Y की लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगी लेकिन वियतनाम के हिसाब से बात करें तो Realme C21Y के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज को 3,240,000 वियतनाम डोंग (VND) यानी करीब 10,500 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत VND 3,710,000 यानी करीब 12,000 रुपये है।

    विज्ञापन

    Realme C21Y की स्पेसिफिकेशन

    Realme C21Y में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T610 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तकी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme C21Y का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Realme C21Y की बैटरी

    Realme C21Y में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और 3.5mm का हेडफोन जैक है। चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें