सोनी ने भारत में लॉन्च किया वॉकमैन Sony Walkman NW-ZX707, 25 घंटे तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

Walkman NW-ZX707 का लुक प्रीमियम है और साउंड क्वॉलिटी को लेकर पहले से बेहतर का दावा है। कंपनी ने कहा है कि Sony Walkman NW-ZX707 की पैकिंग में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हुआ है।बेहतर ऑडियो के लिए इसमें गोल्ड क्लैड सोल्डर दिया गया है।

Sony Walkman NW ZX707 Launched in India with up to 25 Hours of Playback Time
Sony Walkman NW-ZX707 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोनी ने वर्षों इंतजार के बाद अपने नए वॉकमैन Sony Walkman NW-ZX707 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Sony Walkman NW-ZX707 एक प्रीमियम वॉकमैन है जिसके साथ 25 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें वाई-फाई का भी सपोर्ट दिया गया है। Walkman NW-ZX707 का लुक प्रीमियम है और साउंड क्वॉलिटी को लेकर पहले से बेहतर का दावा है। कंपनी ने कहा है कि Sony Walkman NW-ZX707 की पैकिंग में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

    बेहतर ऑडियो के लिए इसमें गोल्ड क्लैड सोल्डर दिया गया है। इसमें डुअल क्लॉक, फिल्म कैपेसिटर और फाइन साउड रजिस्टर है। इसमें DSD री-मास्टरिंग इंजन है जो कि PCM (पल्स कोड मॉड्यूलेशन) को 11.2 MHz DSD (डायरेक्ट स्टीम डिजिटल) में कंवर्ट करता है जिससे हाई-क्वॉलिटी ऑडियो मिलती है।

    इसमें S-Master HX डिजिटल amp टेक्नोलॉजी दी गई है। NW-ZX707 में Edge-AI और DSEE Ultimate (डिजिटल साउंड इनहैसमेंट इंजन) का भी सपोर्ट है। इसमें CD क्वॉलिटी (16-बिट 44.1/48kHz) लॉसलेस कोडेक ऑडियो का सपोर्ट है।

    इस ऑडियो प्लेयर में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac का भी सपोर्ट है तो आप म्यूजिक को डाउनलोड भी कर सकते हैं। एक बार की चार्जिंग के बाद आपको 25 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलेगा। इसमें 5 इंच की HD TFT डिस्प्ले है और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट है। Sony Walkman NW-ZX707 की कीमत 69,990 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर हेडफोन जोन से हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें