iPhone 14 Series: मिल रही है 15,000 रुपये तक की छूट, खरीदने का सबसे शानदार मौका
iPhone 14 का 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 65,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 79,900 रुपये है। वहीं 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल को क्रमशः 75,999 रुपये और 95,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

विस्तार
यदि आप भी नए आईफोन खरीदना चाहते हैं और किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। iPhone 14 series के तहत चार आईफोन iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max मार्केट में हैं और इन चारों फोन पर इस वक्त सबसे बड़ी डिस्काउंट मिल रही है। iPhone 14 और iPhone 14 Plus को फ्लिपकार्ट शानदार छूट के साथ बेच रहा है। आइए जानते हैं सभी मॉडल पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
iPhone 14 का 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 65,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 79,900 रुपये है। वहीं 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल को क्रमशः 75,999 रुपये और 95,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इन दोनों फोन को क्रमशः 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
iPhone 14 Review: क्या यह नया फोन खरीदना चाहिए या iPhone 13 बेस्ट है?
iPhone 14 Plus की बात करें इस फोन को फिलहाल 14,901 रुपये की छूट के साथ 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन का 256 जीबी वाला मॉडल 84,999 रुपये और 512 जीबी वाला मॉडल 1,04,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इन दोनों मॉडल की कीमतें क्रमशः 99,900 रुपये और 1,19,900 रुपये हैं।
iPhone 14 और iPhone 14 Plus को ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड कलर में खरीदा जा सकेगा। iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, वहीं iPhone 14 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
iPhone 14 और iPhone 14 Plus दोनों फोन में Apple A15 बायोनिक चिपसेट है और दोनों फोन को 512 जीबी तक की स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। iPhone 14 और iPhone 14 Plus में 12 मेगापिक्सल का डुअल वाइड एंगल कैमरा सेटअप है। कैमरे के साथ HDR वीडियो और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है।
- घरेलू कंपनी Noise ने लॉन्च की रग्ड स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलेगी
- Apple Airpods: सिर्फ 1499 रुपये में एपल एयरपॉड्स खरीदने का मौका, यहां मिल रहा शानदार डिस्काउंट, जानें ऑफर्स
- Google MusicLM: शब्दों को पढ़कर गाना बना देगा गूगल का नया टूल, इस टेक्नोलॉजी पर करता है काम
- Xiaomi: टेक कंपनियों में शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे का दौर जारी, अब शाओमी के ग्लोबल उपाध्यक्ष ने छोड़ी कंपनी