सोनी ने भारत में लॉन्च किया 5 फीट 7 इंच का टावर स्पीकर, कीमत 65,990 रुपये

सोनी इलेक्टोनिक्स ने भारत में अपना एक नया टावर स्पीकर MHC-V90DW लॉन्च किया है। इसकी ऊंचाई 170cm यानी 5 फीच 7 इंच है। वहीं इसकी कीमत 65,990 रुपये है। MHC-V90DW की बिकी 21 सितंबर से सभी प्रमुख रिटेल स्टोर से शुरू होगी।
ये भी पढ़ेंः Facebook ऐप में आया 360 डिग्री फोटो फीचर, ऐसे करें यूज
MHC-V90DW स्पीकर की खासियत

MHC-V90DW के इस स्पीकर का ऑडियो आउटपुट 2000W है और इसमें टच कंट्रोल पैनल दिया गया है। इसमें गिटार और कैरोके मोड भी है। इसके अलावा इस स्पीकर को गेस्चर (हाथ हिलाकर) कंट्रोल किया जा सकता है। यानी हाथ हिलाकर इसके वॉल्यूम को अप और डाउन किया जा सकता है।
वहीं मोबाइल के जरिए इसमें मोशन कंट्रोल भी दिया है। यानी स्मार्टफोन को हिलाकर आप गाना बदल सकते हैं। इसके अलावा इस स्पीकर में ब्लूटूथ और NFC का सपोर्ट मौजूद है। इसमें मल्टीकलर LED लाइट्स हैं जो गाने के ट्रैक के हिसाब से ब्लिंक होते हैं। इसमें USB सपोर्ट, FM, HDMI आउटपुट और DVD प्लेयर का भी सपोर्ट है। यह स्पीकर एक पहिए वाले स्टैंड के साथ मिलता है जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी होगी।