Sony ने भारत में लांच किए BRAVIA मास्टर सीरीज के 2 टीवी, मिलेगा 4K का सपोर्ट

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने भारत में सोमवार को मास्टर सीरीज के तहत 2 टीवी लांच किए हैं जिनमें 55 इंच और 65 इंच के दो टीवी शामिल हैं। इन दोनों टीवी में OLED डिस्प्ले दी गई है। आज भारत में लांच होने टीवी में KD-55A9F 55 इंच और KD-65A9F 65 इंच के मॉडल शामिल हैं। इनमें से 55 इंच वाले टीवी की कीमत 3,99,990 रुपये और 65 इंच वाले की कीमत 5,59,990 है। इनकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी।
मास्टर सीरीज के तहत भारत में लांच हुए इन दोनों ब्राविया OLED टीवी में नेटफ्लिक्स, वॉयस सर्च और सेंटर स्पीकर जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा दोनों टीवी एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है। कंपनी ने लांचिंग के दौरान अपने एक बयान में कहा कि दोनों टीवी में एक्स1 अल्टिमेट इमेज प्रोसेसर और पिक्सल कॉन्ट्रास्ट बूस्टर दिया गया है।
दोनों टीवी में 4के रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। दोनों टीवी में 11 भारतीय भाषाओं समेत 14 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इन टीवी में 16 जीबी स्टोरेज है, हालांकि कंपनी ने रैम के बारे में जानकारी नहीं दी है। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2, 4 HDMI पोर्ट्स, 3 यूएसबीी पोर्ट, हेडफोन जैक और डिजिटल ऑडियो आउटपुट है।
बता दें कि अभी पिछले साल ही थॉमसन ने यूएचडी स्मार्ट टीवी की नई श्रृंखला पेश की है। ये 50 और 55 ईंच स्क्रीन साइज में हैं। थॉमसन के नए टीवी की खासियतों की बात करें तो टीवी में सैमसंग का पैनल इस्तेमाल किया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है।
इसके अलावा इसमें CA53 डुअल कोर 1.4GHz का माली T720 ग्राफिक्सल, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। इसमें नया यूआई मायवॉल दिया गया है जो कि एंड्रॉयड के 5.1.1 पर काम करता है। टीवी की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। टीवी को 13 सितंबर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।