गूगल टीवी सपोर्ट के साथ Sony Bravia XR X90L भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jun 2023 04:53 PM IST
सार

Sony Bravia XR X90L के साथ 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगी। इसके साथ डॉल्बी विजन और डॉल्बी ऑडियो है। इसके साथ IMAX का भी सपोर्ट है। इसमें Netflix Adaptive मोड भी है। Sony Bravia XR X90L के साथ गूगल टीवी ओएस का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Sony Bravia XR X90L Television Series Launched in India With Dolby Vision Price Specifications
Sony Bravia XR X90L - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Sony ने अपनी टीवी सीरीज Bravia XR X90L भारत में पेश की है। नई टीवी सीरीज X90K का अपग्रेडेड वर्जन है। Sony Bravia XR X90L के साथ क्वॉन्टम डॉट LED डिस्प्ले पैनल है। Sony Bravia XR X90L टीवी को 55 इंच से लेकर 75 इंच तक की साइज में पेश किया गया है। Sony Bravia XR X90L TV के साथ अल्ट्रा एचडी स्क्रीन और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है।

    Sony Bravia XR X90L की कीमत

    Sony Bravia XR X90L के 55 इंच मॉडल XR-55X90L की कीमत 1,39,990 रुपये है। वहीं 65 इंच XR-65X90L की कीमत 1,79,990 रुपये है। 75 इंच टीवी की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    Sony Bravia XR X90L की स्पेसिफिकेशन

    Sony Bravia XR X90L के साथ 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगी। इसके साथ डॉल्बी विजन और डॉल्बी ऑडियो है। इसके साथ IMAX का भी सपोर्ट है। इसमें Netflix Adaptive मोड भी है। Sony Bravia XR X90L के साथ गूगल टीवी ओएस का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Sony Bravia XR X90L में गूगल असिस्टेंट और 10,000 एप्स का सपोर्ट मिलेगा। टीवी के साथ मल्टी ऑडियो साउंड Apple AirPlay 2 और HomeKit का सपोर्ट है। इसके साथ Sony PlayStation 5 गेमिंग कंसोल को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें