Smartron जल्द ही 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 08 Jan 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Smartron to launch budget smartphone with 5000mAh battery
Smartron

    Smartron अब नए धमाके की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही 5000mAH की दमदार बैटरी के साथ नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। फोन की कीमत 10 हजार रुपये से होगी और फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की लॉन्चिंग 15 जनवरी को हो सकती है। वहीं फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से बिकेगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने पिछले साल सचिन तेंदुलकर के सिग्नेचर के साथ एसआरटी स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

    विज्ञापन

    फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जिसमें 2.0 क्विक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में एंड्रॉयड नूगट है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE और LTE दोनों सपोर्ट है। डुअल सिम, फास्ट फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 0.09 सेकेंड में फोन में एक्सेस हो जाता है। फोन का 64 जीबी वाला वेरियंट फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये में मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें