CES 2018: Acer ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप Swift 7

लॉस वेगास में चल रहे CES 2018 में Acer ने दुनिया का सबसे पतला लॉन्च Acer Swift 7 किया है। एसर स्विफ्ट 7, 8.98mm पतला है। इसमें इंटेल का कोर आई7 प्रोसेसर और इंटेल XMM 4G LTE का सपोर्ट है।
इस लैपटॉप की पूरी बॉडी एल्यूमिनियम की है और इसमें 14 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले है। वहीं कंपनी ने इसकी टच डिस्प्ले और टचपैड पर कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है। इसके अलावा इसमें ईसिम सपोर्ट है।
स्विफ्ट 7 के साथ लॉन्चिंग ऑफर के तहत पहले महीने 48 देशों के यूजर्स को 1GB फ्री डाटा मिलेगा। वहीं इस लैपटॉप में 256GB की स्टोरेज और 8GB रैम मिलेगी। एसर स्विफ्ट 7 में फिंगरप्रिंट रिडर भी है।
वहीं लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड है ताकि आप अंधेरे में भी आसानी से टाइप कर सकें। अब इसके कीमत की बात करें तो शुरुआती कीमत $1,699 यानी करीब 1,07,504 रुपये होगी। अप्रैल 2018 से यह ग्लोबली बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।