Skullcandy Spoke ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, 14 घंटे की है बैटरी लाइफ

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 Nov 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Skullcandy Spoke TWS Earbuds launched in India With 14 Hour Battery Life
Skullcandy Spoke TWS - फोटो : Amar Ujala

    प्रमुख ऑडियो एसेसरीज निर्माता कंपनी Skullcandy ने भारतीय बाजार में अपना नया ईयबड्स Skullcandy Spoke लॉन्च कर दिया है। इस ईयरबड्स को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन मिला है। Skullcandy Spoke की बैटरी को लेकर कंपनी ने 14 घंटे के बैकअप का दावा किया है। बड्स के साथ स्लिक चार्जिंग केस मिल रहा है।

    चार्जिंग केस के साथ एलईडी इंडिकेटर भी मिल रहा है। बड्स में प्ले/पॉज और कॉल रिसीव करने के लिए टच कंट्रोल दिया गया है। भारत में Skullcandy Spoke की कीमत 7,999 रुपये है, हालांकि इसकी बिक्री फिलहाल कंपनी की वेबसाइट से महज 2,999 रुपये में हो रही है। इस बड्स को सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में ही खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Skullcandy Spoke का फीचर

    चार्जिंग केस के साथ बड्स की बैटरी लाइफ 14 घंटे है, जबकि प्रत्येक बड्स का बैटरी बैकअप चार घंटे का है। बड्ल में टच कंट्रोल है जिसका इस्तेमाल वॉल्यूम, वॉयस असिस्टेंट, म्यूजिक कंट्रोल और इक्वलाइजर के लिए किया जा सकता है। यह बड्स न्वाइज आइसोलेटिंग फिट के साथ आता है जिसे लेकर कंपनी ने शानदार ऑडिओ का दावा किया है। Skullcandy Spoke के साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। Skullcandy Spoke में ब्लूटूथ v5 और 8mm का ड्राइवर है। बड्स की फ्रीक्वेंसी 20Hz तक है। बड्स का वजन 57 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें