Skullcandy Method ANC इयरबड्स खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा लोकेशन ट्रैकिंग फीचर

टेक कंपनी Skullcandy ने भारत में शानदार ब्लूटूथ इयरफोन Method ANC को लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने इस इयरफोन में न्वायज कैंसिलेशन वाला फीचर दिया है, ऐसे में फोन पर बात करते समय बेहतर आवाज आएगी। इसके अलावा मैथड एएनसी इयरफोन का डिजाइन यूजर-फ्रेंडली है। वहीं, इस डिवाइस की खासियत की बात करें तो यूजर्स बिल्ट-इन लोकेशन ट्रेकर मिलेगा। कंपनी ने इससे पहले भी कई प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे थे, जिनकों लोगों ने बहुत पसंद किया था। तो आइए जानते हैं स्कलकैंडी के मैथड एएनसी की कीमत और फीचर्स के बारे में...
कंपनी ने मैथड एएनसी इयरफोन की कीमत 7,999 रुपये रखी है। ग्राहक इस इयरफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, ऑफलाइन स्टोर क्रोमा और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकते हैं। कंपनी का यह इयरफोन स्वैट और वाटर रेसिस्टेंट है और इसे आईपीएक्स 4 रेटिंग मिली है। साथ ही कंपनी ने इस इयरफोन को खास डिजाइन दिया है, जिससे इयरफोन यूजर्स के कान में यह आसानी से फिट हो जाएंगे।
इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में बिल्ट-इन लोकेशन ट्रेकर मिलेगा। कंपनी ने मैथड एएनसी इयरफोन में मीडिया कंट्रोल बटन दिए हैं। साथ ही यूजर्स 10 मिनट चार्ज में दो घंटे तक गाने सुन सकेंगे। वहीं, कंपनी ने दावा किया है इस डिवाइस की बैटरी यूजर्स को छह घंटे का बैटरी बैकअप देती है।