शिंको इंडिया ने लॉन्च किया 65 इंच का 4K स्मार्ट टीवी, जानें कीमत व खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 10 Mar 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Shinco Launched 65-Inch 4K Smart TV in India at Rs 59,990
Shinco 65-Inch 4K Smart TV

    टेक्नोलॉजी कंपनी ने शिंको इंडिया (Shinco India) ने भारत में अपना नया 4के स्मार्ट एलईडी टीवी लॉन्च किया है जिसकी साइज 65 इंच है। इस टीवी में वॉयस रिकॉग्निशन भी दिया गया है जिसकी मदद से आप बोलकर भी टीवी को ऑपरेट कर सकेंगे। साथ ही इस टीवी को मोबाइल फोन से भी ऑपरेट किया जा सकेगा। इसके लिए फोन में Sensy ऐप डाउनलोड करना होगा।

    टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    शिंको इंडिया ने अपने इस 4के टीवी की कीमत 59,990 रुपये रखी है और इस टीवी की बिक्री कंपनी की वेबसाइट से हो रही है, हालांकि इस टीवी की रिटेल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। टीवी की खासियतों की बात करें तो इसमें 20 वाट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    शिंको इंडिया ने लॉन्च किया 65 इंच का 4K स्मार्ट टीवी, जानें कीमत व खासियत

    इसके अलावा इस टीवी में आपको ब्लूटूथ, 3HDMI,2 यूएसबी, इथरनेट और एंड्रॉयड नूगट 7.0 मिलेगा। साथ ही टीवी में कई सारे ऐप्स मिलेंगे और ऐप्स डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलेगी। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को टीवी की सर्विस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शिंको के 800 से अधिक सर्विस सेंटर्स सुचारू रूप से चल रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें