Sennheiser IE 300 ईयरफोन भारत में हुआ लॉन्च, वायर और वायरलेस दोनों तरीके से कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Mar 2021 12:41 PM IST
सार

Sennheiser IE 300 की कीमत भारतीय बाजार में 29,990 रुपये है और इसकी बिक्री 25 मार्च से ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से होगी।

विज्ञापन
Sennheiser IE 300 In Ear Headphones launched in India With Detachable 3.5mm Cable
Sennheiser IE 300 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ऑडियो मार्केट की प्रमुख कंपनी सनाइजर (Sennheiser) ने अपने नए ईयरफोन Sennheiser IE 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Sennheiser IE 300 में 3.5एमएम का डिटैचबल ऑडियो जैक दिया गया है यानी आप इस वायरलेस ईयरफोन को 3.5एमएम के जैक और बिना जैक दोनों तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। Sennheiser IE 300 के साथ एक प्रीमियम केस भी मिलेगा। ईयरफोन का वजन महज 4 ग्राम है।

    Sennheiser IE 300 की कीमत और फीचर्स

    Sennheiser IE 300 की कीमत भारतीय बाजार में 29,990 रुपये है और इसकी बिक्री 25 मार्च से ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से होगी। फीचर्स की बात करें तो इसकी मजबूती के लिए पारा-आर्मिड मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ गोल्ड प्लेटेड कनेक्टर भी दिया गया है। इस ईयरफोन को लेकर दावा है कि आपको बाहरी न्वाइज सुनने को नहीं मिलेगी। ईयरफोन के साउंड प्रेशर लेवल की बात करें तो यह 124dB है। इसके साथ मिलने वाले केबल की लंबाई 125 सेंटीमीटर है।

    विज्ञापन

    इसके साथ केस में 2.5mm या 4.4mm का कनेक्टर मिलेगा जो कि वैकल्पिक होगा। इसमें 7mm एक्स्ट्रा वाइड बैंड (XWB) ट्रांसड्यूसर दिया गया है। इस ईयरफोन का रिस्पॉन्स रेट 6Hz से 20kHz है। केस के साथ तीन साइज के फोन ईयर एडाप्टर मिलेंगे। ईयरफोन के साथ केस में क्लिनिंग टूल भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें