Samsung ने गैलेक्सी ए सीरीज के तीन फोन एक साथ किए लॉन्च, जानें फीचर्स
Samsung Galaxy A52 5G और Samsung Galaxy A72 की शुरुआती कीमतें क्रमशः 429 यूरो यानी करीब 37,100 रुपये और 449 यूरो यानी करीब 38,800 रुपये हैं। इन फोन को ब्लैक, औसम ब्लू, औसम वॉयलेट और औसम व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
सैमसंग ने अपने तीन नए स्मार्टफोन एक साथ लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G और Galaxy A72 शामिल हैं। तीनों फोन को वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। वहीं Galaxy A52 के दोनों मॉडल और Galaxy A72 में पंचहोल डिस्प्ले के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग ने अपने इन तीनों फोन की बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा Galaxy A52, Galaxy A52 5G और Galaxy A72 में डुअल स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 800 निट्स है। इनमें से Galaxy A52 5G की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है।
Samsung Galaxy A52, Galaxy A52 5G, Galaxy A72 की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A52 की शुरुआती कीमत 349 यूरो यानी करीब 30,200 रुपये है। Samsung Galaxy A52 5G और Samsung Galaxy A72 की शुरुआती कीमतें क्रमशः 429 यूरो यानी करीब 37,100 रुपये और 449 यूरो यानी करीब 38,800 रुपये हैं। इन फोन को ब्लैक, औसम ब्लू, औसम वॉयलेट और औसम व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A52 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A52 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है और इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy A52 5G की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A52 5G में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में भी ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा सकेंगे।
इस फोन में भी चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाईप-सी पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसे लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा है।
Samsung Galaxy A72 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में भी ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा सकेंगे।
इस फोन में भी चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3एक्स ऑप्टिकल जूम मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाईप-सी पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है। फोन का वजन 203 ग्राम है।