Secureye ने भारत में ऑटोमेटिक एडजस्टमेंट के साथ पेश किए दो CCTV कैमरे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Sep 2020 03:15 PM IST
Secureye launches India’s most advanced 8MP CCTV camera range
Secureye CCTV - फोटो : amarujala

    सिक्योरिटी और सर्विलांस सेवा प्रदाता कंपनी Secureye ने भारतीय बाजार में अपने दो नए सीसीटीवी कैमरे पेश किए हैं जिनमें S-CCI3 बुलेट कैमरा और S-CCI2 डोम कैमरा शामिल हैं। दोनों में 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। इन दोनों कैमरे को लेकर कंपनी ने क्लियर इमेज क्वालिटी का दावा किया है। इन दोनों कैमरे में स्मार्ट डिटेक्शन भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि दोनों कैमरे बिना किसी ग्लिच के दिन और रात में काम करते हैं।

    कैमरे के स्मार्ट फंक्शन को क्रॉस लाइन डिटेक्शन, अनएटेंडेड सब्जेक्ट, मिशिंग सब्जेक्ट, रिजन इंट्रेंस, रिजन एक्जिटिंग, फास्ट मूविंग और डिटेक्ट पार्किंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन दोनों कैमरे को आईफोन, आईपैड, और एंड्रॉयड सभी तरह की डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।

    दोनों कैमरे की खासियतों की बात करें इनमें ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, सैचुरेशन, Hue और शार्पनेस को ऑटोमेटिक एडजस्ट करने का फीचर है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए कैमरे को IP66 की रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि उसके दोनों कैमरे -22 डिग्री से लेकर 140 डिग्री तक के तापमान को सहन कर सकते हैं। कैमरे में ऊर्जा की खपत 8.5W है। इनमें से S-CCI3 बुलेट कैमरे की कीमत 12,000 रुपये और S-CCI2 डोम कैमरे की कीमत 11,000 रुपये है।

    बता दें कि इसी साल फरवरी में सिक्योरआई ने भारत में वाई-फाई इनेबल्ड कैमरा, एस-एफ40 और एस-सी20 लॉन्च किए हैं। दोनों कैमरे में टू वे ऑडियो मॉनिटरिंग की सुविधा है। इसके अलावा इन कैमरे में वाई-फाई कनेक्टिविटी, 128 जीबी तक मेमोरी कार्ड और एंड्रॉयड के साथ आईओएस का भी सपोर्ट मिलेगा।

    एस-एफ40 की डिजाइन इस तरह से की गई है कि यह आपके घर या ऑफिस में आसानी से फिट हो जाएगा और डेकोरेशन भी खराब नहीं होगी। इस सीसीटीवी कैमरे में 2 मेगापिक्सल का सीएमओएस सेंसर है जो ऑटो-ट्रैकिंग और मोशन डिटेक्शन से लैश है। कैमरे के साथ 3.6 मिमी. का लेंस है, जो 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करता है। एस-एफ40 की कीमत 2,699 रुपये और एस-सी20 की कीमत 2,499 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें