Redmi 9A का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत

शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi 9A को 6 जीबी रैम वेरियंट में बाजार में उतार दिया है। 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, हाालंकि Redmi 9A को इस नए वेरियंट को फिलहाल चीन में पेश किया गया है। साथ ही इस बात की भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि यह वेरियंट भारत में कब लॉन्च होगा। Redmi 9A पहले से 4GB+64GB,2GB+32GB और 4GB+128GB जैसे तीन वेरियंट में मौजूद है।
Redmi 9A के नए वेरियंट की कीमत-
शाओमी ने वीबो पर रेडमी 9ए के नए वेरियंट के बारे में जानकारी दी है। Redmi 9A के नए वेरियंट की कीमत चीन में CNY 999 यानी करीब 10,900 रुपये है। फनो की बिक्री चीन में 29 सितंबर से शुरू हो जाएगी। यह फोन क्लियर स्काई, लेक ग्रीन और सैंड ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन-Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3/4/6 जीबी रैम और 32/64/128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।Redmi 9A का कैमरा-कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।Redmi 9A की बैटरी-Redmi 9A में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि 3 सालों तक इस बैटरी की क्षमता कम नहीं होगी। फोन नेचर ग्रीन, सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।