सैनसुई ने लॉन्च किया 2जीबी रैम वाला सस्ता 4जी स्मार्टफोन होराइजन-2

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 13 May 2017 02:50 PM IST
sansui launched horizon 2 at 4999 rs with 2GB RAM
होराइजन-2

    सैनसुई ने अपना नया स्मार्टफोन होराइजन 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने अपना एक और सस्ता स्मार्टफोन होराइजन-1 लॉन्च किया था। स्मार्टफोन में MiraVision डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये डिस्प्ले फोन की तस्वीर और वीडियो क्वालिटी को बढ़ाता है।

    खास बात ये है कि स्मार्टफोन इसमें फोन की एक्सट्रा बैटरी भी खर्च नहीं करता। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 15 मई से उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर फोन का रोज गोल्ड और सिल्वर ग्रे वेरिएंट उपलब्ध होगा।

    जानें कीमत और फीचर

    होराइजन-2
    होराइजन-2

    स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो होराइजन-2 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले मौजूद है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर लगा है। फोन 2जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर काम करता है।

    इसके साथ ही स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 2450 एमएएच की बैटरी लगी है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। होराइजन-2 में कंपनी ने पैनिक बटन भी दिया है, जिसका आप मुसिबत में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत महज 4,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें