5,999 रुपये में लॉन्च हुआ 32 इंच का स्मार्ट TV, मिलेगा लकड़ी का फ्रेम

यदि आप भी किसी सस्ते स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी की तलाश में हैं तो सैमी इन्फोर्मेटिक्स ने भारतीय बाजार में सबसे सस्ता 32 इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। सैमी के इस 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत सिर्फ 5,999 रुपये है। इस टीवी को सैमी ने न्यू ई-गैलरी ना दिया है।
इस स्मार्ट टीवी की खासियतों की बात करें तो इसमें बॉडी मजबूत ग्लॉस व लकड़ी फ्रेम से बनी है। साथ ही कंपनी का दावा है कि इस टीवी को मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के तहत तैयार किया गया है।
इस टीवी में एंड्रॉयड का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में आप इस टीवी पर गूगल प्ले-स्टोर से मनचाह एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस टीवी में वाई-फाई और ब्लूटूथ का भी सपोर्ट है। शानदार ऑडियो के लिए इसमें सराउंड ऑडियो फीचर दिया गया है।
बता दें कि सैमी ने पिछले इसी साल जनवरी में 4,999 रुपये में स्मार्ट टीवी पेश किया था। उस टीवी में भी एंड्रॉयड का सपोर्ट था और स्मार्ट टीवी वाले कई सारे फीचर्स दिए गए थे। नए टीवी की बिक्री भी सैमी एप से ही होगी।
- Airtel Vs Vodafone Vs Jio: IUC चार्ज के बाद किसके प्लान में है ज्यादा फायदा
- Diwali Gift: इस दिवाली अपनों को दें कुछ खास, स्मार्ट लॉकेट से लेकर स्मार्ट Key फाइंडर तक
- जल्द मार्केट में आने वाला है 'Smart कंबल', फोन से होगा गर्म, पढ़ें पूरी जानकारी
- 4G डाउनलोडिंग स्पीड में एयरटेल ने मारी बाजी, अपलोडिंग में Idea आगे