Boat Rockerz 255 Pro+ नेकबैंड हुआ लॉन्च, 40 घंटे का है बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Feb 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Boat Rockerz 255 Pro Plus Wireless Earphones Launched in India Priced at Rs 2999
Boat Rockerz 255 Pro+ - फोटो : amarujala

    घरेलू कंपनी बोट ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस नेकबैंड Boat Rockerz 255 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Boat Rockerz 255 Pro+ को फिलहाल 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इसे लेकर दावा किया गया है कि यह बाजार में मौजूद सबसे एडवांस्ड नेकबैंड है। वॉटरप्रूफ के लिए इसे IPX7 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसमें Qualcomm aptX ब्लूटूथ कोडेक है। Boat Rockerz 255 Pro+ को तीन कलर वेरियंट एक्टिव ब्लैक, नेवी ब्लू और टील ग्रीन में खरीदा जा सकेगा।

    Boat Rockerz 255 Pro+ के फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो Boat Rockerz 255 Pro+ अपनी कीमत में वाकई कई कमाल के फीचर्स के साथ आता है। इस रेंज में रेडमी, रियलमी और न्वाइज जैसी कंपनियों के वायरलेस नेकबैंड हैं जिनसे इसका मुकाबला है। वैसे भी भारतीय बाजार में बोट की जबरदस्त पकड़ है। Rockerz 255 Pro+ एक वायरलेस ईयफोन है जिसकी डिजाइन नेकबैंड वाली है।

    विज्ञापन

    इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 दिया गया है। इसके अलावा इसमें aptX ब्लूटूथ कोडेक है जो कि हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो ट्रांसमिशन के लिए तोहफा है। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन फीचर भी है। चार्जिंग के लिए इस नेकबैंड में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें सुपर फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में इसकी बैटरी 10 घंटे का बैकअप देगी, वहीं फुल चार्ज के बाद 40 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बेहतर ऑडियो के लिए इसमें 10mm का डायनेमिक ड्राइवर, SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक है। इसमें गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें डुअल पेयरिंग और बड्स में मैग्नेट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें