Samsung W22 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Oct 2021 12:34 PM IST
सार

Samsung W22 5G के 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 चीनी युआन यानी करीब 1,98,800 रुपये है। फोन को फैंटम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ गोल्ड का टेक्चर भी मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung W22 5G Foldable Phone launched With S Pen Price and Specifications
Samsung W22 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W22 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। Samsung W22 5G, Galaxy Z Fold 3 का ही मोडिफाइड वर्जन है। इससे पहले पिछले साल Samsung W21 5G को खासतौर पर चीन में पेश किया गया था और Samsung W22 5G को भी खासतौर पर चीन के लिए पेश किया गया है। Samsung W22 5G के साथ एस पेन का सपोर्ट है।

    Samsung W22 5G की कीमत

    Samsung W22 5G के 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 चीनी युआन यानी करीब 1,98,800 रुपये है। फोन को फैंटम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ गोल्ड का टेक्चर भी मिलेगा। Samsung W22 5G की बिक्री चीन में 22 अक्तूबर से होगी।

    विज्ञापन

    Samsung W22 5G की स्पेसिफिकेशन

    Samsung W22 5G के फीचर्स काफी हद तक Galaxy Z Fold 3 जैसे ही हैं। फोन में 7.6 इंच की फोल्डेबल एमोलेड QXGA+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2208x1768 पिक्सल है। दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की है जो कि एचडी प्लस है। इसका रिजॉल्यूशन 832x2268 पिक्सल है। फोन के साथ एस पेन का भी सपोर्ट है। फोन के साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung W22 5G का कैमरा

    Samsung W22 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का भी सपोर्ट है। दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का है जो कि सेल्फी के लिए है। एक लेंस 4 मेगापिक्सल का भी है जिसका इस्तेमाल भी सेल्फी के लिए हो सकता है।

    Samsung W22 5G की बैटरी

    फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, NFC, अल्ट्रा वाइडबैंड और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 4400mAh की बैटरी है। फोन का कुल वजन 288 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें