Samsung ने गैलेक्सी ए सीरीज फोन के लिए जारी किया बड़ा अपडेट, कॉलिंग में भी मिलेगा न्वाइज कैंसिलेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Nov 2022 03:54 PM IST
सार

सैमसंग ने Galaxy A33 5G, Galaxy A53 5G और Galaxy A73 5G के लिए अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को One UI 5.0 मिलेगा और वॉयस फोकस फीचर मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Voice Focus Feature and One UI 5.0 update launched for Galaxy A33 5G A53 5G A73 5G
Samsung Galaxy A73 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Samsung इंडिया ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज के तीन फोन के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। सैमसंग ने Galaxy A33 5G, Galaxy A53 5G और Galaxy A73 5G के लिए अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को One UI 5.0 मिलेगा और वॉयस फोकस फीचर मिलेगा।

    सैमसंग के मुताबिक वॉयस फोकस कंपनी की मेक फॉर इंडिया पॉलिसी के तहत है। वॉयस फोकस फीचर के साथ यूजर्स को बेस्ट कॉलिंग एक्सपेरियंस मिलेगा। भीड़-भाड़ वाले इलाके में भी बात करने पर बाहरी शोर सुनाई नहीं देगा। इस फीचर के अपडेट के बाद वॉयस क्वॉलिटी बेहतर होगी। सैमसंग का यह वॉयस फोकस फीचर WhatsApp, Microsoft Teams, Google Meet और Zoom के वीडियो कॉल पर भी काम करेगा।

    विज्ञापन

    नए One UI 5.0 के साथ यूजर्स को नए कलर्स और बैकग्राउंड इमेज, डायनेमिक लॉक स्क्रीन और गैलरी में बदलाव देखने को मिलेंगे। नए अपडेट के बाग गैलरी में ही स्टीकर मिलेंगे। इसके अलावा आग्युमेंट रियलिटी के साथ कस्टम बैकग्राउंड बना सकेंगे। नए अपडेट के साथ यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी भी मिलेगी। इसके साथ प्राइवेसी डैशबोर्ड भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Samsung Galaxy A33 5G को इसी साल मार्च में भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें Exynos 1280 प्रोसेसर है। इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसके साथ OIS है।

    दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें स्टीरियो स्पीकर के साथ 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें