Samsung Unpacked 2025: 4.1 इंच की कवर डिस्प्ले के साथ Galaxy Z Flip 7 भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Jul 2025 09:54 AM IST
सार

Galaxy Z Flip 7 की प्री-बुकिंग सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगी। जो ग्राहक 12 जुलाई से पहले प्री-ऑर्डर करते हैं, उन्हें 512GB वेरिएंट 256GB वेरिएंट की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Unpacked 2025 Galaxy Z Flip 7 with 4.1-inch cover display launched in India price and specifications
Samsung Galaxy Z Flip 7 - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने बुधवार को अपने Unpacked 2025 इवेंट के दौरान Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 FE के साथ भारत समेत वैश्विक स्तर पर Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च कर दिया। यह नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Exynos 2500 चिपसेट से लैस है और इसमें पिछली पीढ़ी यानी Galaxy Z Flip 6 की तुलना में एक नया, बड़ा 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। नई स्क्रीन अब फोल्डर के आकार की न होकर एज-टू-एज है। यह सैमसंग के शुरुआती फोनों में से एक है जो Android 16 आधारित One UI 8 के साथ आता है। फोन जब पूरी तरह अनफोल्ड होता है, तो इसकी मोटाई महज 6.5mm होती है, जो Flip 6 की 6.9mm मोटाई से भी पतला है।

    स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,21,999 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन Blue Shadow, Coral Red, Jetblack और Mint कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। मिंट कलर सिर्फ Samsung India की वेबसाइट पर ही मिलेगा। Galaxy Z Flip 7 की प्री-बुकिंग सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगी। जो ग्राहक 12 जुलाई से पहले प्री-ऑर्डर करते हैं, उन्हें 512GB वेरिएंट 256GB वेरिएंट की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    Samsung Unpacked 2025: Galaxy Z Fold 7 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    Galaxy Z Flip 7 में 6.9 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X मेन फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है, जबकि बाहर की ओर 4.1 इंच की सुपर AMOLED कवर स्क्रीन मिलती है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स ब्राइटनेस तक सपोर्ट करते हैं। कवर स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा मिलती है। यह डिवाइस 3nm तकनीक पर आधारित सैमसंग के इन-हाउस Exynos 2500 प्रोसेसर से संचालित होता है। फोन में 12GB रैम और अधिकतम 512GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

    और पढ़ें...