Samsung Galaxy A32 जल्द होगा भारत में लॉन्च, शानदार डिस्प्ले के साथ मिलेगा 64MP का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Feb 2021 01:59 PM IST
Samsung to Launch Galaxy A32 in India with 64MP Quad Camera and 90Hz sAMOLED Display Screen
Samsung Galaxy A32 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy A32 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है। Samsung Galaxy A32 को भारतीय बाजार में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि भारत में लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A32 4G को रूस में लॉन्च किया गया है।

    Samsung Galaxy A32 4G की भारत में लॉन्चिंग और संभावित कीमत

    Samsung Galaxy A32 4G को रूस में पहले लॉन्च कर दिया गया है। वहां Samsung Galaxy A32 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,990 रशियन रूबल यानी करीब 19,9600 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,990 रूबल यानी करीब 21,500 रुपये है। फोन ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Samsung Galaxy A32 4G की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A32 4G में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy A32 4G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A32 में क्वॉड कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और चौता लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

    Samsung Galaxy A32 4G की बैटरी

    बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 184 ग्राम है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें