Samsung Neo QLED: सैमसंग अपने मेगा इवेंट में लॉन्च करेगा 8K TV, जानें क्या होगा खास, यहां देख सकेंगे लाइव
Samsung Neo QLED सीरीज के तहत 8K रिजॉल्यूशन वाले टीवी लॉन्च होंगे। टीवी सीरीज को डार्क मोड, एम्बिएंट मोड, गेम मोड, वॉयस कंट्रोल जैसे कई फीचर्स से लैस किया जाएगा।

विस्तार
Samsung ने भारत में अपनी अल्ट्रा प्रीमियम टीवी सीरीज Samsung Neo QLED 8K TV को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को 4 मई यानी कल दोपहर 12 बजे सैमसंग के "More WOW than Ever" इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को आप कंपनी की Neo QLED सीरीज के तहत 4K और 8K रिजॉल्यूशन वाले टीवी लॉन्च होंगे। टीवी सीरीज को डार्क मोड, एम्बिएंट मोड, गेम मोड, वॉयस कंट्रोल जैसे कई फीचर्स से लैस किया जाएगा। यह टीवी सीरीज Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी। चलिए जानते हैं टीवी के अन्य फीचर्स के बारे में...
सैमसंग की टीजर साइट के अनुसार, आने वाले नए प्रीमियम टीवी में लगभग इनविजिबल अल्ट्रा-थिन बेजल हैं। नया नियो QLED 8K टीवी क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी से लैस है, जो अल्ट्रा-फाइन कंट्रास्ट का दावा करता है, जो स्टिल या मोशन पिक्चर में हिडन डिटेल्स को डिस्प्ले करता है। टीवी में Neo QLED पैनल भी है जो लेटेस्ट क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो डिस्प्ले सिस्टम से लैस है। इसके साथ सामान्य क्वांटम डॉट मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी के मुकाबले में 1.5 गुना बड़ा ब्राइटनेस एरिया प्रदान करने के दावा है।
टीवी के साथ अधिक सटीक कलर और स्किन टोन शेड का भी सपोर्ट मिलेगा। और इसे दुनिया का पहला पैनटोन-प्रमाणित 8K टीवी माना जा रहा है। यह कलर फिडेलिटी के मामले में पैनटोन के कठिन टेस्टिंग और कैलिब्रेशन स्टैंडर्ड को पास कर चुका है। टीवी के ऑडियो की बात करें तो यह ऑडियो-विजुअल ट्रैकिंग OTS प्रो टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
नए नियो QLED 8K TV को बिल्ट-इन IoT (इंटरनेट-ऑफ-थिंग्स) हब और सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। यानी स्मार्ट टीवी ,रिमोट और सहयोगी फोन के माध्यम से घर पर अन्य स्मार्ट गैजेट्स को कंट्रोल किया जा सकता है।
सैमसंग पहले ही ग्राहकों के लिए प्री-लॉन्च ऑफर देने का एलान कर चुकी है। यानी ग्राहक नए नियो QLED 8K को 5,000 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं और 15,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, अब तक टीवी के स्क्रीन साइज की जानकारी सामने नहीं आई है।
कंपनी का कहना है कि सैमसंग के अधिकांश नए डिवाइस जैसे गैलेक्सी एस सीरीज के फोन की तरह, नए नियो क्यूएलईडी 8के टीवी के पुर्जे, रिमोट और पैकेजिंग को रिसायकल मैटेरियल से बनाया गया है।
- Motorola Edge Plus 2023: 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट, जानें फीचर्स और कीमत
- JioDive VR: जियो ने लॉन्च किया नया वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, घर में IPL देखने पर मिलेगा स्टेडियम जैसा एक्सपीरियंस
- Betting App: गैम्बलिंग और बेटिंग एप पर सरकार सख्त, राज्यों को प्लेटफार्म के विज्ञापनों पर नकेल कसने के निर्देश
- Uber Lost-Found Index: दिल्ली के बाद मुंबई सबसे ज्यादा भूलने वाला शहर, फोन-वॉलेट के साथ कपड़े तक भूल रहे लोग