Samsung लॉन्च करने वाला है 292 इंच का TV, करोड़ों में हो सकती है कीमत

दुनिया का सबसे बड़ा एलईडी टीवी Samsung कंपनी लॉन्च करने जा रही है जिसको ‘Samsung The Wall Luxury’ नाम दिया है। इसमें हाई टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल किया गया है। यह आकार में भी अबतक का सबसे बड़ा LED TV है। सैमसंग के इस न्यू टीवी का साइज 292 इंच यानी 24 फुट के करीब है। जानकारी के अनुसार कंपनी इसको इसी साल अगले महीने जुलाई में लॉन्च करेगी। ऐसी क्या खास विशेषता है इसमें आइये जानते हैं।
कंपनी ने इस टीवी की साइज 292 इंच और डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 8K तक रखा है। यह टीवी स्केलेबल और मॉड्यूलर तकनीक पर आधारित है। जीरो बेजल्स के साथ आने वाले इस टीवी की मोटाई केवल 30 मिलीमीटर होगी। इसे अपनी पसंद के साइज और रिजॉल्यूशन के हिसाब भी से एडजस्ट किया जा सकता है। इस टीवी की खास बात यह है कि इसकी साइज की रेंज 73 इंच से 292 इंच तक और इसका रिजॉल्यूशन 2K से 8K तक होगा।
ये TV 1 लाख घंटे के लाइफस्पैन के साथ आता है
इसकी सैमसंग का यह द वॉल लग्जरी माइक्रो एलईडी टीवी 1 लाख घंटे के लाइफस्पैन के साथ आता है। इस टीवी में 120Hz वीडियो रेट के साथ 2,000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। सैमसंग ने मॉड्यूलर स्क्रीन रेजॉलूशन को मैच करने के लिए इसमें सैमसंग के क्वांटम प्रोसेसर फ्लेक्स का इस्तेमाल किया है जो AI पर आधारित अपस्केलिंग तकनीक है। इसमें खास ऐंबिएंट मोड भी दिया गया है जो इसकी स्क्रीन को वॉलपेपर के जैसा ही बना देता है।
साथ ही इसमें एलसीडी और कुछ एलईडी डिस्प्ले जैसे देखने के ऐंगल की समस्या भी नहीं होगी। कंपनी ने इस एलईडी में अबतक की हाई टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल करके इसे बनाया है जो एक इमेज दिखाने के लिए लाखों सेल्फ एमिसिव एलईडी का इस्तेमाल करता है। यह LED टेक्नॉलजी से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें बर्न-इन का खतरा नहीं होता।
सैमसंग ने अभी तक इस TV के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। यदि हम कंपनी के पिछले लॉन्च को देखें तब कंपनी ने 98 इंच का QLED 8K TV मार्केट में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 60 लाख रुपये रखी गई थी। तो इस बात से अनुमान लगा सकते हैं इस TV की कीमत करोड़ों में होगी।