सैमसंग जल्द ही लॉन्च करने वाला है अपना पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन

सैमसंग अपने पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन की टेस्टिंग कई बाजारों में रहा है। रिपोर्ट्स का कहना है कि सैमसंग यह फोन जल्द ही गैलेक्सी जे2 कोर के नाम से लॉन्च होगा। अगर ऐसा होता है कि सैमसंग के इस फोन की टक्कर नोकिया के एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन नोकिया 1 से होगी, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि सैमसंग का यह फोन बाजार में मौजूद एंड्रॉयड गो फोन से कितना अलग होगा?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग अपने नए एंड्रॉयड गो फोन की टेस्टिंग भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में कर रहा है। फोन का मॉडल SM-J260F, SM-J260M और SM-J260G बताया जा रहा है।
सैममोबाइल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग ने SM-J260F मॉडल की टेस्टिंग, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, रूस, यूक्रेन, फ्रांस और पॉलेंड जैसे देशों में पूरी भी कर ली है। वहीं मॉडल नंबर SM-J260M की टेस्टिंग अर्जेंटिना, चीली, कोलंबिया, पेरु जैसे देशों में हो चुकी है।
वहीं एशिया के बाजार में SM-J260G मॉडल की टेस्टिंग हो रही है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड गो के साथ 1 जीबी रैम, 1.43 गीगाहर्ट्ज का एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर मिलेगा।
बता दें कि इससे पहले नोकिया 1, लावा जेड 50 और माइक्रोमैक्स भारत गो जैसे एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन बाजार में मौजूद है जिनसे सैमसंग के फोन की कड़ी टक्कर होगी।