इस कीबोर्ड को आप अपनी जेब में भी रख सकते हैं, कीमत सिर्फ 67 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 22 Jun 2018 05:02 PM IST
flexible keyboard you can crumple up and put in your pocket
flexible keyboard

    वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कीबोर्ड बनाया है जो लचीला होने के साथ ही सस्ता भी है और इसे जेब में भी रखा जा सकता है। कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले मुड़ने वाले कीबोर्ड बाजार में पहले से उपलब्ध हैं। बहरहाल, यह एक निश्चित सीमा तक ही मुड़ सकते हैं। ये आकार में बड़े भी होते हैं।

    दक्षिण कोरिया के सीजोंग विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता ऐसा कीबोर्ड विकसित करना चाहते थे जो इससे संबंधित रोजमर्रा की समस्याओं का सामना कर सके और पूरी तरह से मुड़़ सकें। टीम ने इस तरह के कीबोर्ड बनाने के लिए नरम सिलिकॉन रबर की शीट का इस्तेमाल किया जिस पर सुचालक कार्बन नैनोट्यूब लगे हुए थे।

    यह सिर्फ ऊंगलियों के टच पर प्रतिक्रिया देते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने उपयोगकर्ताओं के लिए इस पर प्रत्येक अक्षर , संख्या और अन्य चीजों के लिए स्क्वायर बनाए हैं। इसकी कीमत सिर्फ 1 डॉलर यानी 67.82 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें