Galaxy S23 series को तैयार करने में नोएडा के इन महारथियों का है अहम योगदान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Feb 2023 01:54 PM IST
सार

क्या आपको पता है कि Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra के निर्माण में सैमसंग R&D इंस्टीट्यूट नोएडा (SRI-N) के छात्रों का अहम योगदान है। SRI-N की टीम ने गैलेक्सी एस23 सीरीज के यूजर्स एक्सपेरियंस, हेल्थ फीचर्स, परफॉरमेंस और यूजर सेफ्टी के लिए काम किया है।

विज्ञापन
Samsung R and D Institute in Noida creates key innovations for Galaxy S23 series
Samsung galaxy s23 series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग Galaxy S23 series सीरीज की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Galaxy S23 series को इस महीने की शुरुआत में ही गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किया गया है। Galaxy S23 series के तहत तीन स्मार्टफोन पेश हुए हैं जिनमें Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। इन सभी फोन में डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है।

    आप में से भी कई लोग Samsung Galaxy S23 सीरीज के फोन इस्तेमाल कर रहें होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra के निर्माण में सैमसंग R&D इंस्टीट्यूट नोएडा (SRI-N) के छात्रों का अहम योगदान है। SRI-N की टीम ने गैलेक्सी एस23 सीरीज के यूजर्स एक्सपेरियंस, हेल्थ फीचर्स, परफॉरमेंस और यूजर सेफ्टी के लिए काम किया है।

    विज्ञापन

    सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट नोएडा कंपनी के तीन ऐसे आर एंड डी केंद्रों में से एक है। अन्य दो बेंगलुरु और दिल्ली में हैं, जो प्रोडक्ट के व्यावसायीकरण में विशेषज्ञता के साथ वैश्विक और स्थानीय बाजार की जरूरतों के अनुरूप इनोवेशन कर रहे हैं। कंपनी के अनुसार, SRI-N ने कोरिया में टीमों के साथ मिलकर काम किया और नई गैलेक्सी S23 श्रृंखला में बेस्ट इनोवेशन में योगदान दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गैलेक्सी एस23 सीरीज के साथ मिलने वाले Galaxy to Share एप को SRI-N की टीम ने ही तैयार किया है जो कि गैलेक्सी डिवाइस के इकोसिस्टम के लिए है। इसी तरह मल्टी टाइमर फीचर भी है जो कई तरह के टास्क को एक साथ पूरा करने की सुविधा देता है। इसके अलावा SRI-N टीम ने Bedtime Alarm जैसे कई अन्य फीचर्स भी तैयार किए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें